Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Aug 2018 · 1 min read

हम भारत के बच्चे हैं

हम हैं सीधे साधरण से,
नन्हे से हम बच्चे है।
जननी हमारी भारत माता,
हम भारत के बच्चे है।।1।।

ज्ञान हमें धरती से आया,
मान है पाया अम्बर से।
शान है पायी सच्चाई से,
नहीं किसी आडम्बर से।।2।।

भारत माँ के लाल है हम,
भारत की लाज बचाएंगे।
अगर पड़े मौका तो हम,
सीमा पर भी लड़ जाएंगे।।3।।

जान हमें न प्यारी अपनी,
बस भारत माँ का मान रहे।
अंतिम क्षण तक लड़ेंगे हम,
चाहे न तन में प्राण रहे।।4।।

भारत माँ मुझे शक्ति दो,
दुश्मन से लड़ने जाना ही।
मातृभूमि की रक्षा करने,
अब हमको आगे आना है।।5।।

स्वरचित
तरुण सिंह पवार

Loading...