Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Aug 2018 · 1 min read

नेह का बन्धन रक्षा बंधन।

नेह का बन्धन रक्षा बंधन

उर विच बसता प्रेम पुरातन,
पावन पर्व चिरन्तन
नेह का बन्धन रक्षा बंधन ।
हर कच्चे धागे में समाहित
रक्षा भाव प्रबलतम
कह लो राखी कहो सलूनो
या कहो अवनि अवत्तम
भाई बहन का पर्व ये पावन
सब पर्वों में उत्तम
हर्षित हरी भरी धरती का
प्रेम पूर्ण अभिनंदन
उर विच बसता प्रेम पुरातन
पावन पर्व चिरन्तन
नेह का बन्धन रक्षाबंधन।
सबसे सुन्दर सबसे प्यारा
भाई बहन का प्यार
स्नेह ही सर्वोत्तम उपहार
झगड़ना प्रेम पूर्ण अधिकार
भूलकर वो पिछली तकरार
विहंस हिलमिल होता त्योहार
रक्षा सूत्र एकता सम्बल
जोड़ता समाजिक बन्धन
उर विच बसता प्रेम पुरातन
पावन पर्व चिरन्तन
नेह का बन्धन रक्षा बंधन।

अनुराग दीक्षित

Loading...