Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Mar 2018 · 1 min read

पर्यावरण के दोहे

छह ऋतु, बारह मास हैं, ग्रीष्म-शरद-बरसात
स्वच्छ रहे पर्यावरण, सुबह-शाम, दिन-रात // १ //

कूके कोकिल बाग में, नाचे सम्मुख मोर
मनोहरी पर्यावरण, आज बना चितचोर // २ //

खूब संपदा कुदरती, आँखों से तू तोल
कह रही सृष्टि चीखकर, वसुंधरा अनमोल // ३ //

मन प्रसन्नचित हो गया, देख हरा उद्यान
फूल खिले हैं चार सू, बढ़ा रहे हैं शान //४ //

मानव मत खिलवाड़ कर, कुदरत है अनमोल
चुका न पायेगा कभी, कुदरत का तू मोल // ५ //

आने वाली नस्ल भी, सुने प्रीत के गीत
कुदरत के कण-कण रचा, हरियाली संगीत // ६ //

फल-फूल कंदमूल हैं, पृथ्वी को वरदान
इन सबको पाकर बना, मानव और महान // ७ //

कर दे मानव ज़िन्दगी, कुदरत के ही नाम
वृक्ष-लताओं पर लिखा, प्यार भरा पैग़ाम // ८ //

हरियाली के गीत मैं, गाता आठों याम
कोटि-कोटि पर्यावरण, तुमको करूँ प्रणाम // ९ //

Loading...