Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Oct 2021 · 2 min read

तस्वीर – 3

सुन्दर‚मनहर‚सुखकर‚प्यारा।
जब प्रभात ने पंख पसारा।
इस बतास में मन्द गँध का।
द्वार खुला जब पड़े बन्ध का।
हरी दूब पर कोमल शबनम।
लगा चमकने जब है चमचम।
उषाकाल के प्रथम चरण में।
चमका मुखड़ा सूर्य किरण मैं।
शान्त स्वच्छ निर्मल था कितना।
होता जलधि का नील जल जितना।
भोलापन ज्यों टपक रहा था।
मन दर्पण सा चमक रहा था।
मृदुता तनकर तन पर सिमटी।
ज्यों नव कोंपल तरू से लिपटी।
पंखुरी सा कोमल और निश्छल।
मानस शिशु का अविचल‚अविकल।
चित्रकार ने खींचा जो छवि।
लगता था शैशव का हो रवि।
दिन बीते क्षण‚रातें गुजरी।
ध्वस्त हुआ बहु‚बहु कुछ संवरी।
सब नवीन अब हुए पुरातन।
बदल गया सृष्टि का तन‚मन।
विजय यात्रा में नर गुरूजन।
बहुत दूर तक बढ़ रहे क्षण–क्षण।
तभी अचानक एक दिवस को।
दृीष्ट उठ गयी अति परवश हो।
रँग‚रेख से भरी गई जब।
औ’ आकृति भी उभर गई जब।
कपट और छल टपक रहा था।
रँग गुनाह के चिपक रहा था।
साँस–साँस में महक रहा था।
गँध खूनी ही गमक रहा था।
धूत्र्त और धोखे की ज्वाला।
मन था उसका कितना काला।
आँखों में विध्वंस भरा था।
सिर्फ विनाश का अंश भरा था।
असुर वृति हर क्रिया–कलाप में।
काँप क्रोध जो रहा आप में।
रोम–रोम में जहर भरा था।
मन के व्योम में आग भरा था।
गँधा रहा था मानस उसका।
कुटिल‚काम‚मदमय हो जिसका।
देख गौर से चित्रकार जब।
चौंक गया था कुछ विचार जब।
मीन–मेष कर उसने देखा।
रँग–रँग को रेखा–रेखा।
भरे धुँध से‚धुँआ धूल से।
उभर उठा छवि दूर कूल से।
रेॐ यह तो शिशु का तन–मन है।
चन्दन चर्चित पूर्ण बदन है।
यह आकृति इतनी छलनामय?
देव‚हुआ क्या?किासका पराजय।
कौन हारकर मन मारे है?
तू या काल खेल हारे है?
नियतिॐया तू ही प्रपंची है?
सिर्फ कलाकार ही मंची है।
———————————-

Language: Hindi
1 Comment · 321 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

क्राई फॉर लव
क्राई फॉर लव
Shekhar Chandra Mitra
नारी शक्ति
नारी शक्ति
भरत कुमार सोलंकी
****हर पल मरते रोज़ हैं****
****हर पल मरते रोज़ हैं****
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
यह कैसा आया ज़माना !!( हास्य व्यंग्य गीत गजल)
यह कैसा आया ज़माना !!( हास्य व्यंग्य गीत गजल)
ओनिका सेतिया 'अनु '
"चलो जी लें आज"
Radha Iyer Rads/राधा अय्यर 'कस्तूरी'
अरे वो बाप तुम्हें,
अरे वो बाप तुम्हें,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
" पाबन्दी"
Dr. Kishan tandon kranti
तेरे ना होने का एहसास....
तेरे ना होने का एहसास....
Akash RC Sharma
आपकी आत्मचेतना और आत्मविश्वास ही आपको सबसे अधिक प्रेरित करने
आपकी आत्मचेतना और आत्मविश्वास ही आपको सबसे अधिक प्रेरित करने
Neelam Sharma
3775.💐 *पूर्णिका* 💐
3775.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
Discipline is the ability to choose what you want most over
Discipline is the ability to choose what you want most over
पूर्वार्थ
अधूरा एहसास(कविता)
अधूरा एहसास(कविता)
Monika Yadav (Rachina)
रोला
रोला
seema sharma
कब आओगे?
कब आओगे?
Rambali Mishra
संवेदना
संवेदना
नेताम आर सी
मुक्तक...
मुक्तक...
Neelofar Khan
मुक्ती
मुक्ती
Mansi Kadam
महिलाओं का नेतृत्व और शासन सत्ता की बागडोर
महिलाओं का नेतृत्व और शासन सत्ता की बागडोर
Sudhir srivastava
आत्मशुद्धि या आत्मशक्ति
आत्मशुद्धि या आत्मशक्ति
©️ दामिनी नारायण सिंह
जीवन दर्शन
जीवन दर्शन
Mahender Singh
" मेरा भरोसा है तूं "
Dr Meenu Poonia
तेरी मौन की भाषा समझता हूॅं...
तेरी मौन की भाषा समझता हूॅं...
Ajit Kumar "Karn"
ढ़लती हुई
ढ़लती हुई
हिमांशु Kulshrestha
दोहा त्रयी. . .
दोहा त्रयी. . .
sushil sarna
एक रुबाई...
एक रुबाई...
आर.एस. 'प्रीतम'
खता तो हुई है ...
खता तो हुई है ...
Sunil Suman
@@ पंजाब मेरा @@
@@ पंजाब मेरा @@
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
तालाश
तालाश
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
Bong88 là nền tảng cá cược trực tuyến uy tín hàng đầu châu Á
Bong88 là nền tảng cá cược trực tuyến uy tín hàng đầu châu Á
Bong88
तुम आँसू ऐसे नहीं बहाओ
तुम आँसू ऐसे नहीं बहाओ
gurudeenverma198
Loading...