Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
2 Mar 2018 · 1 min read

मैं उनको नहीं रंग सकी

मैं उनको नहीं रंग सकी
यह रह गया मलाल।

???????

होली के हुडदंग में।
ह्वै गए लालहिं लाल।।
बंदर जैसे लग रहे।
आज सभी के गाल।।
‼‼‼‼‼‼‼
भर भरके पिचकारियां।
कर रहे भागमभाग।।
गली गली के मोड़ पर।
बैठे जैसे काग।।
‼‼‼‼‼‼‼
मन की करते फिर रहे।
द्वारे द्वारे लोग।।
मैं सहमी सहमी फिरुं।
सह नहीं सकूं वियोग।।
‼‼‼‼‼‼‼
होली के त्योहार पर।
साजन है परदेश।।
इतने निष्ठुर वे भए।
भेजा ना संदेश।।
‼‼‼‼‼‼‼
मेरे मन की क्या कहूँ।
कैसे करूँ संभाल।।
मैं उनको नहीं रंग सकी।
यह रह गया मलाल।।
??????????????

✍?रामबाबू ज्योति

Loading...