Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Aug 2017 · 1 min read

विजय दिवस है, आज तिरंगा ऊँचा है.............. |गीत| “मनोज कुमार”

नाचो झूमो गाओ साथी आओ
आओ साथी मिलके गाओ आओ……२
विजय दिवस है, आज तिरंगा ऊँचा है
मिलके ख़ुशी मनायें, तिरंगा ऊँचा है
ऊँचा है तिरंगा अपना ऊँचा है
ऊँचा है तिरंगा प्यारा ऊँचा है

ये चूम रहा नभ को भी, इसने भेदा है
रण थल और पाताल भी, इसने देखा है
बहा लहू को हिन्द ने, इसको सींचा है
करो गरव हर जगह, तिरंगा जीता है
विजय दिवस है, आज तिरंगा ऊँचा है……………

गाँवों में झोपड़ियों में, शहरों में तंग गलियों में
हाथों में तिरंगा है,अधरों पे तिरंगा है
भारती की शान ये है, शक्ति और सम्मान ये
सरहद पे तिरंगा है, सीने में तिरंगा है
विजय दिवस है, आज तिरंगा ऊँचा है……………

नन्हें मुन्ने बच्चों के हर, सपनों में तिरंगा है
खेत सड़कें आज कण कण, भारत का तिरंगा है
रोजलिखे इतिहासनित, दुनिया का दिल जीता है
करो नमन उन वीरों को,जिनसे ये ध्वजा ऊँचा है
विजय दिवस है, आज तिरंगा ऊँचा है……………

“मनोज कुमार”

Loading...