Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 May 2017 · 1 min read

आओ पेड़ लगायें हम ........

आओ पेड़ लगायें हम |
धरती को स्वर्ग बनाएं हम ||

सबको मिले अनोखी छाया,
चहूँ ओर हो हरियाली,
पक्षियों की गूंजे कलरव ,
बढ़ती जाये फिर खुशहाली|

आओ पेड़ लगायें हम |
धरती को स्वर्ग बनाएं हम ||

पेड़ों से वर्षा का आगमन ,
पेड़ों से मिलती ऑक्सीजन ,
पेड़ हटाते हैं प्रदूषण,
जिस पर निर्भर हमारा जीवन|

आओ पेड़ लगायें हम |
धरती को स्वर्ग बनाएं हम ||

Loading...