Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Sep 2016 · 1 min read

वो दिन लड़कपन के

प्रतिबिम्ब सा मन पटल में
वो दिन लड़कपन के
रमणीय है स्वर्निम है
बीते बचपन के पल
सावन के झूलें मनभावन
खोया-खोया मन
जादूई दुनिया, सपनों में कही
चंदा मामा की बातें
परियों की कहानी
मधु-मधुरं मौसम
सतरंगी इंद्रधनुष
प्रतिबिम्ब सा मन पटल में
वो दिन लड़कपन के
अमवा की बगीचे में
विविध खेल दोस्तो संग
सरसों के खेतों में
तितलियों को पकड़ना
था कितना प्यारा-प्यारा
प्रतिबिम्ब सा मन पटल में
वो दिन लड़कपन के
°
°
दुष्यंत कुमार पटेल’चित्रांश’

Loading...