Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Nov 2016 · 1 min read

सियासत

ना पूछ कैसी हिमाकत पे उतर आये हैं।
जो चंद लोग सियासत पे उतर आये हैं।

तुम्हारे शहर का मौसम सियासी लगता है।
देख काफ़िर भी इबादत पे उतर आये हैं।

परखना था तो परखते जो दुश्मनी में थे।
अब तो हम यार मोहब्बत पे उतर आये हैं।

हमको धमकाने की नाकाम कोशिशें ना करो।
अब मेरे दोस्त हिफाज़त पे उतर आये हैं।

शहर में दहशतों का मंज़र है।
जब से कुछ लोग शराफ़त पे उतर आये हैं।

© आलोचक

Loading...