Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Sep 2016 · 1 min read

ग़मों की दुनियाा तलाश लोगे बुरा करोगे

ग़मों की दुनिया तलाश लोगे बुरा करोगे
सभी से ख़ुद को जुदा करोगे बुरा करोगे

बुरा करोगे जो चुप रहोगे ..दुखों पे अपने
किसी से मेरे सिवा कहोगे….. बुरा करोगे

ग़ज़ब करोगे मसल के फूलों को ऐडियों से
कि खुश्बुओं से………… गिला करोगे बुरा

गुरूब होने की ठान ली है जो दिल में तुमने
तुलूअ होने से भी ………..डरोगे बुरा करोगे

अगर मिलोगे किसी से सालिब सिवा हमारे
यक़ीन जानो बुरा करोगे ……….बुरा करोगे

Loading...