लाल किले पर
राष्ट्र निशान
~~~~
लाल किले पर शान से, फहरे राष्ट्र निशान।
इसी हेतु तैनात हैं, देश के वीर जवान।
प्राणों की चिंता नहीं, प्रथम हमेशा राष्ट्र।
सर्वोपरि यह भावना, भारत की पहचान।
भारत की पहचान, गूंजते खूब मिले स्वर।
ध्वजा तिरंगी भव्य, फहरती लाल किले पर।
~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य