हिन्दी स्वरों की समझ
अ से अनार आ से आम,
बच्चों कर लो स्कूल का काम।
इ से इमली ई से ईख।
ले लो बच्चों मां बापू से अच्छी सीख।
उ से उल्लू ऊ से ऊन,
बच्चों करलो मस्ती खूब।
ऋ से ऋषि होता है शांत
चाहिए इसे अच्छी जगह एकांत,
ए से एड़ी ऐ से ऐनक ,
बारिश आई बहुत भयानक।
ओ से ओखली औ से औरत,
मां होती है माता की मूरत।
अं से अंगूर अच्छा,
खाए इन्हे बूढ़ा बच्चा।