Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Jun 2025 · 1 min read

क्या सचमे हिंद देश महान है ??

आज कैसा गणतंत्र दिवस है क्या सचमे हमारा देश आज़ाद है??
अगर है , तो फिर क्यों हर चार घर छोड़ कोई न कोई लड़की किसी न किसी दरिंदे की हवस को शिकार है।
आजादी की बात की जाती है ,
क्या सचमे इस देश में लड़कियों को उनकी मर्जी से घूमने और कपड़े पहनने का अधिकार है??
हर दिन नई खबर आती है ,
आज ये लड़की तो कल वो लड़का बलात्कार का शिकार है।
खूब कहा जाता है हिंद देश महान है,
फिर क्यों नहीं मिलता आज भी इस देश में लोगों को उनका हक का स्वाभिमान है।
धरती हमारी माता है ये सिर्फ कहना आसान हैं,
फिर आज क्यों है कोई माता आश्रम में, क्यों आज कोई न कोई लड़की घर होते हुए भी अनाथ है ।
लड़की की क्या बात करे यहां तो लड़कों का भी जीना दुश्वार है ।
सच्चे प्यार के खातिर दे रहा खुदका बलिदान है ।
आजादी के बात की जाती है ,
तो फिर क्यों अतुल सुभाष जैसे लड़के आत्महत्या का शिकार है ।
नहीं मानते तो मानो
क्या सचमे सही मायनों में देश आज़ाद है,
क्या सचमे हिंद देश महान है ??

– Prachi verma

Loading...