राम की भक्ति
सारे ही संसार के,पालक श्री वर राम हैं।
दर्शन देने के लिए,बसे अयोध्या धाम हैं।।
राम नाम का जाप कर,शुरू करें हम काम सब।
राम कृपा बरसे सतत्,सुफलित हो हर काम तब।।
राम भक्ति की शक्ति का,वर्णन करते ग्रंथ सब।
राम कृपा पाकर सदा, खुलते उन्नति पंथ तब।।
राम नाम अनुराग से,कृपा करें हनुमान जी।
सकल कष्ट हर भक्त के,सुंदर रखें विधान जी।।
डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम