Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 May 2025 · 1 min read

दो फूल हिंदुस्तान के

दो फूल हिंदुस्तान के।
शुभ साहसिक सम्मान के।
*अरि का **कलेजा फाड़कर,
जो बढ़े, सीना तान के।

चिल्लाओ मत,यह शान हैं।
भारत का यश-अभिमान हैं।
वीरता का ऊॅंचा अंबर।
शुभ स्वराष्ट्र का ,सद्गान हैं।
……………..
जयहिंद
…..
पं बृजेश कुमार नायक

शब्दार्थ
“अरि=शत्रु
**कलेजा=छाती का भीतरी भाग, छाती,वक्ष:स्थल

पं बृजेश कुमार नायक
👉 भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सिंदूर आपरेशन में बहादुरी और शौर्य दिखाने वाली दो बेटियाॅं, कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर लिखे गए उक्त दो मुक्तक , भारत/राष्ट्र को सादर समर्पित हैं।

Loading...