Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Sep 2025 · 1 min read

शीर्षक -जय माता रानी दी

शीर्षक -जय माता रानी दी।
———————————-
विषय-मांँ दुर्गा !
—————-
नवमी तिथि आई है पावन,
करो मांँ दुर्गा का पूजन।
देवी माता जग कल्याणी,
महिमा गाओ मीठी वाणी ।।

भुजा चार मातु के सोहे ,
आभामयी मुख माँ का मोहे ।
गदा चक्र मांँ कर में धारे ,
कमल शंख लागे अति प्यारे।।

महादेव ने तुमको ध्याया ,
अष्ट सिद्धि का आशिष पाया।
वेद पुराणों में मांँ की महिमा,
अष्ट सिद्धि सह अणिमा गरिमा।।

लाखों भक्त निराले हैं मांँ,
कई नाम मतवाले तेरे।
करती हो सदा कल्याण,
हर लेती हो संकट मेरे।।

नवरात्रि का पर्व है पावन ,
मनते मंदिर घर अरू आंँगन।
जो भी करते मांँ आराधन,
उनका हो सुखमय जीवन।।

मांँ करती सदा भक्तों का कल्याण।
महिमा अद्भुभुत कहते वेद पुराण।।

सुषमा सिंह*उर्मि,,

Loading...