Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Mar 2025 · 1 min read

*विलियम्स सुनीता नमन करो, जो कुशल धैर्य परिचायक हैं (राधेश्य

विलियम्स सुनीता नमन करो, जो कुशल धैर्य परिचायक हैं (राधेश्यामी छंद)
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
1)
यात्री-गण अंतरिक्ष में जा, खतरों में समय बिताते हैं।
हफ्ते के बदले कभी-कभी, नौ माह उन्हें लग जाते हैं।।
2)
विलियम्स सुनीता नमन करो, जो कुशल धैर्य परिचायक हैं।
संयम से जूझ समस्या से, जो मधुर प्रेरणादायक हैं।।
3)
साहस से लेते काम व्यक्ति, जीवटता को अपनाते हैं।
नौका उनकी ही पार लगी, जो कभी नहीं घबराते हैं।।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज), रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...