** मुक्तक **

** मुक्तक **
~~~~
शिव अर्चन का पर्व, महान शिवरात्रि अवसर।
सभी करें उपवास, रहें पूजन को तत्पर।
खूब भरें भंडार, सभी के धन वैभव से।
मनोकामना पूर्ण, किया करते शिव शंकर।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
प्रिय मंगलमय खूब, बजे डमरू की डमडम।
रहे प्रवाहित नित्य, भक्ति भावों की सरगम।
देते हैं वरदान, स्वयं शंकर भक्तों को।
मिट जाते सब कष्ट, दूर हो जाता है तम।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य