क्या-क्या होता है गोल।

चमकीला चन्दा है गोल,
कल आधा था आज गोल।
दिन में कहाॅं छुप जाता बोल,
कुछ तो बोल कुछ तो बोल।।
उगता लाल सूरज गोल ,
पूरव का दरवाजा खोल।
प्रकाश फैलाता चहुॅं ओर,
विटामिन डी देता अनमोल।।
भूगोल में पृथ्वी है गोल,
विज्ञान में सूक्ष्मदर्शी गोल।
गणित का शून्य गोल।
अंग्रेजी का ओ भी गोल।।
टिक-टिक करती घड़ी गोल,
क्लास में घूमे पंखा गोल।
मिड-डे की थाली भी गोल,
टन-टन बजता घन्टा गोल।।