Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Dec 2024 · 1 min read

*मनमोहन सिंह जी* को विनम्र श्रद्धांजलि..

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय मनमोहन सिंह जी का कल दिनांक 26/12/2024 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया l उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि..🙏🕉️

नयन अश्रुओँ से भरे, शब्द खो गए आज l
“मनमोहन जी” को सभी, सदा करेंगे याद।।

ज्ञानमयी व्यक्तित्व पर सौम्य, सरल सी छाप,
दुर्लभ ऐसे लोग हैं, निष्कलंक, निष्पाप।।

किया उदारीकरण जो, बँधी देश को आस।
अर्थतन्त्र सुदृढ़ किया, उर मेँ हुई उजास।।

वैट सँग आधार अरु मनरेगा का श्रेय,
निर्धन के मन की दुआ, रहें अमर, श्रद्धेय।।

शुचिता और विनम्रता, का सदैव था साथ।
बड़बोलापन कब कहाँ, फटक सका था पास।।

शान्ति आत्मा को मिले, इतनी सी अरदास।
हैं, विनम्र श्रद्धांजलि, देते “आशादास”.! 🕉️🙏

##———–##———–##————##

Loading...