Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Nov 2024 · 1 min read

चाचा नेहरू जयंती

बाल दिवस यह नन्हे मुन्ने बच्चों का त्यौहार है
निश्छल बाल मन से भरा बच्चों का संसार है
चाचा नेहरू का जन्मदिवस देता खुशियां अपार है
बच्चों में दिखता अपनापन और सद् व्यवहार है

14 नवंबर को मनाया जाता उत्साहपूर्वक यह दिवस
महापुरुष जवाहरलाल ने बच्चों को दिया बालदिवस
ओम् बलिदान आंदोलन से अंग्रेज हुए देश छोड़ने विवश
नेहरू चाचा ने भारत को प्रगति देकर पाया उत्तम सुयश

ओमप्रकाश भारती ओम्
बालाघाट मध्य प्रदेश

Loading...