Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Nov 2024 · 1 min read

मनमानी करते नेता

मनमानी करते नेता
मनमर्जियों का राज है
कहने में क्या जाता है
यहां जनता राज है

बड़े बड़े वादे
कपट से भरे इरादे
मासूम जनता को साधे
सुना झूठ सच आधे

मतलब की राजनीति है
मतलबियों का आगाज है
कहने में क्या जाता है
यहां जनता राज है

चित्रा बिष्ट

Loading...