Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Jul 2024 · 1 min read

#कलिकाल

#कलिकाल
___________________
दानवी कलिकाल ऐसा,
दुर्जनों के भाल जैसा!!

वासना की आग मन में,
नोचले वह काग मन में।
मृत पड़ा अनुराग मन में-
पाप का परभाग मन में।

आज का यह काल ऐसा,
दुर्जनों के भाल जैसा!!

छल कपट अब पूर्णता में,
पुण्य केवल क्षीणता में।
मातमी मौसम की बेला-
आज है संपूर्णता में।

दंश का अब हाल ऐस,
दुर्जनों के भाल जैसा!!

देह पर आसक्त होकर,
वासना में लिप्त होकर।
पाल दैहिक उर पिपासा –
वक्ष संयम रिक्त होकर।

निश्चरी प्रज्जाल ऐसा,
दुर्जनों के भाल जैसा!!

तामसी अपवृत्त चुनकर,
निश्चरी चित्तवृत्ति चुनकर।
सोम पर अधिकार करने –
स्वयं ही अतिवृत्त चुनकर।

दानवी कलिकाल ऐसा,
दुर्जनों के भाल जैसा!!

✍️ संजीव शुक्ल ‘सचिन’

Loading...