Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 May 2024 · 1 min read

आंख का टूट गया है

एक सितारा टूट गया है।
आंख का तारा टूट गया है।।

घर वाले तक समझ न पाए।
चांद हमारा टूट गया है।।

दुनिया के ताने सुन सुन के।
दर्द बेचारा टूट गया है।।

किया भरोसा धोखा दे गया ।
हाय ! सहारा टूट गया है।।

सबका जिम्मा ढोते ढोते।
सबका प्यारा टूट गया है।।

अनिल कुमार ”निश्छल”
शिवनी
हमीरपुर बुंदेलखंड

Loading...