Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
3 Apr 2024 · 1 min read

* लोकतंत्र महान है *

** गीतिका **
~~
मन लिए आशा भरे अभियान करना चाहिए।
और मिलकर लक्ष्य का संधान करना चाहिए।

लोकतंत्र महान है मजबूत होता जा रहा।
वोट के अधिकार का सम्मान करना चाहिए।

खत्म होता जा रहा आतंक का वातावरण।
हम सभी को भय बिना मतदान करना चाहिए।

हर हृदय में राष्ट्रहित की भावनाएं हो प्रबल।
हर जगह निज देश का गुणगान करना चाहिए।

आज कुछ षड्यंत्र रचते देशद्रोही है जहां।
आज हर नापाक की पहचान करना चाहिए।

छोड़ कर संदेह दहशत दें चुनौती वक्त को।
जोश में शुभ कार्य हित प्रस्थान करना चाहिए।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
सुरेन्द्रपाल वैद्य, ०३/०४/२०२४

Loading...