Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Feb 2024 · 1 min read

भारत हमारा

भारत हमारा

प्यारा भारत देश हमारा
सबसे सुंदर सबसे प्यारा।
इसके खेतों की हरियाली
लाते जीवन में खुशहाली।
कल-कल कर बहते झरने
सबके मन को हैं ये हरते।
नदी, वृक्ष, पशु-पक्षी सारे
यही तो हैं जीवन के सहारे।
इसके ऊँचे-ऊँचे पर्वत शिखर
गौरव की गाथाएँ हैं उन पर।
इसके विशाल, गंभीर सागर
करते हैं हमारे यश उजागर।
—————————–
– डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

Loading...