Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Feb 2024 · 1 min read

22)”शुभ नवरात्रि”

नौ दिन की भक्ति,माँ की शक्ति,मेहर करती,
शेर सवारी पर,माँ भवानी आकर,दर्शन देती🙏🏻

माँ दुर्गा स्वरूप,धरे नव नव रूप…
शैलपुत्री शांति का है प्रतीक।
ब्रह्मचारिणी है तप का वास।
चंद्रघंटा से होता दुखों का नाश।
कुशमाँड़ा ने हमें दी बुद्वि ख़ास।
सकंदमाता करती रोग निवारण।
कात्यायनी व्यक्तित्व का है उदाहरण।
कालरात्रि से होता संकटों का पारण।
महागौरी का मिलता आशीर्वाद।
सिद्वी दात्री सुख समृद्धि से भर्ती भंडार॥

पावन त्योहार नव दुर्गा का है निराला,
चारों ओर ख़ुशियों का होता उजाला।
हर मंदिर में,घर घर में,माँ की गूँज लहराती,
सब की झोली,ख़ुशियों से भर जाती।

नौ दिन की भक्ति,माँ की शक्ति,मेहर करती,
शेर सवारी पर, माँ भवानी आकर,दर्शन देती🙏🏻

गली मुहल्ले जगराते होते,माँ की जोत जगाते,
भजन माँ के गाते-बजाते,
जय जय कारों से,माँ के नारे लगाते।
कन्या पूजी जाती,नारियल भोग लगाते।
चुनरी लाल वं रोली से सजता ललाट,
हलवा,पूरी,चना खा कर पुण्य सब कमाते।

नौ दिन की भक्ति,माँ की शक्ति,मेहर करती,
शेर सवारी पर,माँ भवानी आकर,दर्शन देती।।
🙏🏻शुभ नवरात्रि🙏🏻

✍🏻स्व-रचित/मौलिक
सपना अरोरा।

Loading...