Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
5 Feb 2024 · 1 min read

ताशकंद वाली घटना।

एक बार सोए जख्म फिर कुरेद लीजिए,
सत्ताओं की गलतियों के पर्दा खोल दीजिए।
ताशकंद वाली घटना को याद कीजिए,
उगता सूरज सोया क्यों ये सवाल कीजिए।।
मैं सवाल पूछता हूं अब जवाब दीजिए,
क्यों पड़ा शरीर नीला ये तो बता दीजिए।
न मिले जवाब तो फिर मुट्ठी भींच लीजिए,
सत्ताओं के मुंह पे दो तमाचे खींच दीजिए।।
सत्ताओं को आज गुनाहगार होना चाहिए,
कुर्सियों पर बैठकर शर्मिंदा होना चाहिए।
जिनकी वजह से दोषी खुले घूमते रहे,
उन राष्ट्र द्रोही कोमो से भी सत्ता छीन लीजिए।।
मैं सवाल पूंछने की हिम्मत दोहराता हूं,
सत्ता वालो सुनो कान खोलकर सुनाता हूं।
दस साल बाद क्यों समाजवाद आ गया?
लोकतंत्र वाला देश घाव नया खा गया।
KGB का कारनामा रंग नया ला गया,
संविधान में समाजवाद शब्द आ गया।।
मेरा भारत फिर से छलावे में छला गया,
अगला नाम होमी जहांगीर जी का आ गया।
पूंछता हूं देश के विज्ञान से पता लगाए,
है कोई जो भाभा जी की मौत का सुराग लाए।
जय जवान जय किसान बोल एक सो गया,
दूजा नाम जय विज्ञान बोलकर सो गया।
अंधी राजनीति कुर्सी तोड़कर सो गयी,
देश के भविष्य की चौपाल बंद हो गयी।
राजनीति अपना गंदा खेल खेलती रही,
दोनो मौत फाइलों के नीचे ही दबी रहीं।।

लेखक/कवि
अभिषेक सोनी
ललितपुर (उ0प्र0)

Loading...