Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Jan 2024 · 1 min read

अयोध्या धाम

“अयोध्या धाम”
सज रही अयोध्या हर्षित है जग सारा,
चहुं ओर फैल रहा राम नाम का उजियारा।
जिधर देखो उधर आज श्री राम जी का नाम है,
नाम सुमिरन से सब ताप हरे ऐसे उनके काम हैं।
श्री राम मंदिर में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा,
पूर्ण हुई भक्तों की हार्दिक इच्छा बढ़ रही प्रभु में निष्ठा।
बरसों के इन्तजार से यह शुभ दिन है आया,
रामभक्तों के हृदय में अति हर्षोल्लास समाया।
भारत ही क्या संपूर्ण विश्व हो रहा आज राममय,
अयोध्या धाम में हो रहा सब संस्कृतियों का विलय।
कहलाती थी जो अवधपुरी अब बनी अयोध्या धाम,
सम्पूर्ण जगत ले रहा श्रद्धा भक्ति से श्री राम का नाम।
कितने भाग्यशाली हम जो आज का शुभ दिन देखा,
श्री राम लला के दर्शन से सफल होगी जीवन रेखा।
युगों युगों तक याद रहेगा आज का यह शुभ दिन,
अलग नहीं होगी हृदय से श्री राम छवि एक छिन।।
✍️ मुकेश कुमार सोनकर, रायपुर छत्तीसगढ़

Loading...