Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Jan 2024 · 1 min read

राम की आराधना

** घनाक्षरी **
~~
राम की आराधना के फलस्वरूप देखिए,
कष्ट जिन्दगी के सब खत्म होते जा रहे।
मन्दिर बना है भव्य राम जन्मभूमि पर,
आयाम पुण्य धाम के दिव्यता को पा रहे।
भीषण संघर्षकाल मिट चुका है देखिए,
स्वर्णकाल का सभी हैं उत्सव मना रहे।
धन्य राम जन्मभूमि धन्य राम भक्ति भाव,
शक्ति साधना के फल सामने हैं आ रहे।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
बढ़ता ही जा रहा है भारत प्रगति पथ,
लक्ष्य सब नये नये हासिल हैं कीर्तिमान।
श्रम हो रहा सफल स्वप्न हो रहे साकार,
यशस्वी हुआ है देखो भारत का चन्द्रयान।
प्रभात की है लालिमा आस का उगा है सूर्य,
हो रहे सफल सभी हिन्द के हैं अभियान।
अंतरिक्ष में कदम बढ़ते हुए अनेक,
भारत बना हुआ है आज सर्वशक्तिमान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य

Loading...