Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Jan 2024 · 1 min read

श्री राम मंदिर

“श्री राम मंदिर”
हो रहा श्री राम मंदिर निर्माण जन जन के हृदय में खुशियां अपार,
भारत भूमि में फैलेगी अब चहुं ओर सुख शांति और संस्कार।
हर हिन्दू का था ये सपना श्री राम जी को मिले स्थान अपना,
बरसों से देखते आए थे जिसे हम आज हुआ वो पूरा सपना।
इस सपने को पूरा करने वर्षों से कितनी कोशिशें जारी थी,
कैसी कैसी मुसीबतें झेली किसी ने तो लाठियां भी खाई थी।
बरसों के संघर्ष की सफलता से जन मन प्रफुल्लित हुआ है,
रामभक्तों के मन में खुशियां छाई हृदय भी आल्हादित हुआ है।
अब रामजन्म भूमि अयोध्या समूचे विश्व में जानी जाएगी,
यह पावन भूमि अब श्री राम के नाम से ही पहचानी जाएगी।
इस सपने के पूरा होने से करोड़ों भक्तों का सपना हुआ साकार,
देश विदेशों में गूंजेगा अब श्री राम लला की जयजयकार।
अयोध्या राम मंदिर में अब विराजेंगे श्री राम लला,
दर्शन उनके पाकर दूर हो जाएंगी सबकी बला।
मन कहता कितना भाग्यशाली हूं यहां जन्म जो पाया,
जिस पावन भूमि पर सदा से रही है ईश्वर की छाया।
हार्दिक इच्छा हरि चरणों में समर्पित अब अपना जीवन करूं,
श्री राम कृपा पाने खातिर नित्य-निरंतर वंदन-सुमिरन करूं।
अब तक जीवन बीता है पालन करने घर परिवार में,
मन की इच्छा है बाकी जीवन बीते प्रभु के दरबार में।
राम नाम का गुणगान करते अगर अंत हमारा आएगा,
प्रभु नाम सुमिरन के प्रताप से जीवन सफल हो जाएगा।।
✍️ मुकेश कुमार सोनकर, रायपुर छत्तीसगढ़

Loading...