Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Jan 2024 · 4 min read

राम आए हैं तो रामराज का भी आना जरूरी है..

सामयिक आलेख – राम लला प्राण प्रतिष्ठा

सुशील कुमार ‘ नवीन ‘

राम राज बैंठें त्रैलोका।
हरषित भए गए सब सोका।।
बयरु न कर काहू सन कोई।
राम प्रताप बिषमता खोई।।
आप भी हैरान हो गए होंगे। अपनी हर लेखनी रूपी अक्षय तूणीर से व्यंग्य के तीक्ष्ण तीर छूटने की जगह आज ह्रदय परिवर्तन कर भक्तिमय वातावरण कैसे बना दिए।
आपका सोचना वाजिब है और हमारे चित्त का सुकोमल होना भी वाजिब है। हो भी क्यों न हो,जब सारा देश राम के जयकारे लगाने में लगा हुआ है तो हम पीछे क्यों रहें? हमारी आस्था पर सवाल न उठ जाएंगे।
प्रधान सेवक ने 22 जनवरी को सम्पूर्ण राष्ट्र को राममय बनाने का आह्वान किया है। दिवाली की तरह इस दिन को प्रकाशमय बनाने की कही है। उनकी बात को टालना सहज थोड़े ही है। विरोधी भी इससे अपने आपको दूर नहीं रख सकेंगे। अब इस दिन हमें क्या करना है? क्या-क्या खरीदारी करनी है इस पर शनिवार को विचार मंथन चल ही रहा था, इसी दौरान ज्ञान प्रसाद जी पधार गए। ज्ञान के अपूर्व भंडार ज्ञान प्रसाद जी हमारे मित्रवत तो है ही, इसके साथ गाहे बगाहे हंसी ठिठोली भी इनके साथ कर ही लेते हैं। बंदे में भले ही सौ बुराइयां हो पर हमारी बात का कभी भी बुरा कभी नहीं मानते। औपचारिक आवभगत के बाद आने का प्रयोजन पूछा तो फूट पड़े।
बोले – मास्टरजी! एक बात बताओ। यो 22 तारीख आला, कै रोला(मामला) है? सारा देश बावला होया हांडे है। घरवाली मंदिर सजान लाग रही सै। छोरे नै राम दरबार लया कर धर राख्या सै। घी के दीए तैयार सै। 20 किलो लाडवा(लड्डू) का ऑर्डर देन मैं जाण लाग रह्या सूं। मामला मेरी समझ तै दूर सै। राम मंदिर तो भारत में बनदे रहवै सै। कोई नई बात तो है नहीं। अयोध्या में और बण ज्यागा। आप सयाने माणस सो। बेड़ा पार करो।
ज्ञानप्रसाद जी की बात को सुनकर हंसी आ गई तो वो फिर बिदक पड़े। बोले- अजीब आदमी हो। कोई समझदार मान तुमसे बात करने आया है,और तुम उसकी खिल्ली उड़ा रहे हो। नहीं बताना हो तो मत बताओ, हम भी वहीं कर लेंगे जो दुनिया कर रही है। चास (जला)ल्यांगे पांच दीए और बांट द्यांगे लाड्डू। रूठकर उठने लगे तो बमुश्किल उन्हें रोका।
मैं बोला- दादा! आप तो नाराज हो गए। आपकी बात सुन आदतन हंसी आ गई। आप बड़े भोले हो दादा। बात मंदिर बनने की नहीं है। बात हमारी आस्था की है। हमारी भावना की है। एकजुटता की है। राम को हम नहीं मानेंगे तो क्या पाकिस्तान,अफगानिस्तान वाले मानेंगे।
वो बोले – बात तो ठीक है। पर लोग कह रहे हैं कि ये मंदिर के नाम पर राजनीति हो रही है। जो पक्ष में हैं वो इसे उत्सव के रूप में मना रहे हैं। जो विपक्ष में है वो इसे राजनीतिक कार्यक्रम बता रहे है। मैंने कहा – अच्छा,एक बात बताओ। भेड़ चाल के बारे में तो सुना होगा। बोले- सुना क्या, वो तो देखी भी है। झुंड में से जो भेड़ आगे चल पड़ती है,सब भेड़ें उसके पीछे चल पड़ती हैं। आगे वाली भेड़ कुएं में गिर जाएं तो सारी पीछे कुएं में ही गिर जाती है। पर इस बात से 22 तारीख का क्या मामला।
मैंने बोला – आप इस बात का नकारात्मक रूप देख रहे हो। इसका सकारात्मक रूप भी तो अनुभव करो। जरूरी नहीं कि हर अनुकरण आपको गलत दिशा में ले जाए। अनुकरण सही दिशा में हो तो लक्ष्य भी प्राप्त होता है। देवत्व को मानना न मानना इच्छा शक्ति पर निर्भर है। जो राम को मानते हैं वो इसे उत्सव के रूप में मनाएंगे, जो नहीं मानते वो न माने। इस रामोत्सव से दूर रहें तो रहें।
ज्ञानप्रसाद जी फिर बोल पड़े। बोले – अच्छा मास्टरजी एक बात और बताओ। राम तो 22 जनवरी को आ जाएंगे। राम के साथ क्या रामराज भी आ जाएगा? इस प्रश्न का जवाब मेरे पास भी नहीं था। फिर भी मैंने इतना ही कहा कि पहले राम को तो आने दो। रामराज भी आ जाएगा। अच्छा जी, मास्टरजी राम राम। यह कहकर ज्ञानप्रसाद मेरे मन मस्तिष्क में रामराज नामक यक्ष प्रश्न छोड़कर निकल गए। बात तो ज्ञानप्रसाद जी की सौ फीसदी सही है। भोलेपन के साथ कही गई इस बात में जो गांभीर्यता है,वो आप सब लोग जानते हो। राम का आना देश के जन जन के लिए तभी सार्थक होगा, जब राम के साथ रामराज का दौर फिर से आ जाए। अब तो मन को इसी बात पर दिलासा दी जा सकती है कि राम आए हैं तो रामराज भी जरूर आएगा। जय श्री राम…।

दैहिक दैविक भौतिक तापा।
राम राज नहिं काहुहि ब्यापा।
राम भगति रत नर अरु नारी।
सकल परम गति के अधिकारी

नोट: ये लेखक के व्यक्तिगत विचार है। इसका किसी की भावनाओ के साथ कोई संबंध नहीं है।

सुशील कुमार ‘ नवीन ‘
वरिष्ठ स्तंभकार और साहित्यकार
दो बार अकादमी सम्मान विजेता।
हिसार( हरियाणा)
96717 26237

212 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

समाज का अलंकार
समाज का अलंकार
Rambali Mishra
நீ இல்லை
நீ இல்லை
Otteri Selvakumar
जब कभी प्यार  की वकालत होगी
जब कभी प्यार की वकालत होगी
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
ये तुझे पा लेने की चाहत ही है।
ये तुझे पा लेने की चाहत ही है।
Rj Anand Prajapati
महुआ फूल की गाथा
महुआ फूल की गाथा
GOVIND UIKEY
..
..
*प्रणय प्रभात*
ढलती साँझ
ढलती साँझ
शशि कांत श्रीवास्तव
सांझ सुहानी मोती गार्डन की
सांझ सुहानी मोती गार्डन की
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
3282.*पूर्णिका*
3282.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Right to select
Right to select
Shashi Mahajan
खुली क़िताब पढ़ने एक उम्र बिताना ज़रूरी है,
खुली क़िताब पढ़ने एक उम्र बिताना ज़रूरी है,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
सच्चाई सब जानते, बोलें फिर भी झूठ।
सच्चाई सब जानते, बोलें फिर भी झूठ।
डॉ.सीमा अग्रवाल
কবিতা : করুণার আশে, রচয়িতা : সোহম দে প্রয়াস।
কবিতা : করুণার আশে, রচয়িতা : সোহম দে প্রয়াস।
Sohom Dey
तमाशा लगता है
तमाशा लगता है
Vishnu Prasad 'panchotiya'
Holiday
Holiday
Dr. Vaishali Verma
रात रोशन सड़क के खम्भों से होती हैं
रात रोशन सड़क के खम्भों से होती हैं
Neeraj Kumar Agarwal
জপ জপ কালী নাম জপ জপ দুর্গা নাম
জপ জপ কালী নাম জপ জপ দুর্গা নাম
Arghyadeep Chakraborty
ध्यान एकत्र
ध्यान एकत्र
शेखर सिंह
तड़प
तड़प
sheema anmol
आओ तुम्हें चाँद पर ले जाएँ
आओ तुम्हें चाँद पर ले जाएँ
Indu Nandal
ये फरवरी भी ना जाने..
ये फरवरी भी ना जाने..
Vishal Prajapati
एक मधुर संवाद से,
एक मधुर संवाद से,
sushil sarna
अनंत है जिंदगी अनन्त के लिए
अनंत है जिंदगी अनन्त के लिए
Anant Yadav
मैं खुद से ही खफा हूं ..
मैं खुद से ही खफा हूं ..
ओनिका सेतिया 'अनु '
मनीआर्डर से ज्याद...
मनीआर्डर से ज्याद...
Amulyaa Ratan
मेरे शब्दों को कहँ दो ...
मेरे शब्दों को कहँ दो ...
Manisha Wandhare
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
किसान
किसान
विक्रम सिंह
मुझे बेज़ार करने के उसे भी ख़्वाब रहते हैं
मुझे बेज़ार करने के उसे भी ख़्वाब रहते हैं
अंसार एटवी
- एक तरफ विश्वास दूसरी तरफ विश्वासघात -
- एक तरफ विश्वास दूसरी तरफ विश्वासघात -
bharat gehlot
Loading...