Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Jan 2024 · 1 min read

श्रीराम

नव राष्ट्र का संचार है,
सत्कर्म शुभ संस्कार है।
श्री राम का है आगमन,
जय घोष जय जय कार है।।

हिन्दुत्व नस -नस में भरा,
श्री राम रमते रक्त में।
शंखनाद करते सब युवा,
श्री राम की शुचि भक्ति में।।

लहरें केसरिया विश्व में,
जय राम की गुंजार हो।
हम संगठित होकर बढ़ें,
नित प्रेम की बौछार हो।।
नीलम शर्मा ✍️
16,11
सरसी छंद
त्रेता युग का वचन निभाने, आए हैं श्रीराम।
#नीरज नयन हृदय में धीरज,आभा ललित ललाम।।
बाइस जनवरी सन् चौबीस,होगी प्राण प्रतिष्ठा,
रोम -रोम गाता है सबका,जय जय जय श्री राम।।
नीलम शर्मा ✍️

Loading...