Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Oct 2023 · 1 min read

पूनम की चांदनी रात हो,पिया मेरे साथ हो

पूनम की चाँदनी रात हो,पिया मेरे साथ हो |
नजरे जरा झुकी हो,दिल से दिल की बात हो ||

फूलो के सेज हो,केवल मेरे पिया साथ हो |
मन्द मन्द रौशनी हो,फिर सुनेहरी रात हो ||

जब जब अँधेरी रात हो,जलता दीया मेरे हाथ हो |
डर न लगे मुझे कभी, केवल पिया मेरे साथ हो ||

गर्म दूध का गिलास हो, लगी मेज साथ हो |
गर्म दूध पिया जाये,जब कोई खास बात हो ||

चादर पर सलवटे हो,मस्ती भरी हुई ये रात हो |
सुबह जब हम उठे,अलसाई आँखों से बात हो ||

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...