Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Aug 2023 · 1 min read

याद रे

बहुत दिनन के, बाद आयी हमका,
मोरे पिहरवा की, याद रे ॥1॥
चाँदी जैसे खेतवा में, सोना जैसन गेहूँ बाली,
तपत दुपहरिया में आस रे ॥2॥
अँगना के लीपन में, तुलसी तले दीया,
फुसवा के छत की, बरसात रे ॥3॥
कुइयाँ पे पानी, भरत सहेलियन से,
करते थे खट्टी-मीठी, बात रे ॥4॥
घर के बरौठे में, डेरा डाले बापू की,
हर दिन आवत है, याद रे ॥5॥
माई जब बिदा कीन्ही, फाड़ के करेजवा,
रोये थे बुक्का हम, फाड़ के ॥6॥
छुट गएल नैहर, छुट गएल गाँव मोरा,
अंखियन में धुंधली-बासी, फाँस रे ॥7॥

(c)@दीपक कुमार श्रीवास्तव “नील पदम्”

Loading...