Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Jul 2023 · 1 min read

बदले नहीं है आज भी लड़के

भोर हो गई उठते नहीं है
रात को देर से सोते ये लड़के
चार दिनों तक बदले न कपड़े
बदले नहीं है आज भी लड़के

जाते हैं कॉलेज पर पढ़ते नहीं है
ख़्वाबों में जीते है ये लड़के
देख के लड़की दिल इनके धड़के
बदले नहीं है आज भी लड़के

चाहे ग़लत हो, देते हैं साथ
हर पल अपने यार का लड़के
है यारों के लिए जान भी हाज़िर
बदले नहीं है आज भी लड़के

कोई कितना भी बुरा कहे इनको
है मां के दुलारे ये लड़के
मां बाप के लिए कुछ भी कर दें
बदले नहीं है आज भी लड़के

लगते है चाहे लापरवाह तुमको
ज़रूरत पर परिवार को संभालते लड़के
परिवार की खातिर देते है बलिदान
बदले नहीं है आज भी लड़के

मां भारती के रक्षक बनकर
सरहद की रक्षा करते हैं लड़के
करते हैं दांत खट्टे दुश्मनों के
बदले नहीं है आज भी लड़के

आंखों में आ जाते हैं आंसू
हो जाते है जब शहीद ये लड़के
मां बाप का सिर गर्व से ऊंचा करते
बदले नहीं है आज भी लड़के।

Loading...