Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Jul 2023 · 1 min read

सावन

पावन मंच को नमन
विधा -दोहा छंद
विषय-सावन

घिर-घिर सावन की घटा, बरसत करती शोर।
झूम- झूम के बावरी, करती तम अति घोर।।

चम- चम चमके दामिनी, घटता तम घनघोर।
सावन की इस मास में ,नाचे वन में मोर।।

रिमझिम बरसे बादली ,छम- छम गावे राग।
सावन की रुत पावनी ,जागे धरती भाग।।

रुक-रुक राका रोशनी, छुपती बदली ओट।
विरहन को बरसात में, लगे हृदय में चोट।।

सावन की फुहार में ,गाते मेघ मल्हार।
विपिन मयूरा नाचते,-नाचे सब नर, नार।।

नाच -नाच झूला झुले, नाचत भीगे देह।
अंग संग सखियां रहे ,रिमझिम बरसे मेह।।

ललिता कश्यप जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश

Loading...