Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Jun 2023 · 1 min read

निरन्तरता ही जीवन है चलते रहिए

निरन्तरता ही जीवन है चलते रहिए
बहती नदियां की तरह बहते रहिए
पथ की सुगमता क्या
पथ की जटिलता क्या
जो भी मिले वरण कीजिए
निरन्तरता ही जीवन है चलते रहिए
बहती नदियां की तरह बहते रहिए
मुसाफिरों सा अंदाज रखिये
सुनहरी यादों का पिटारा साथ रखिये
सफर के हर मोड पर बिछड़ने को तैयार रहिए
निरन्तरता ही जीवन है चलते रहिए
बहती नदियाँ की तरह बहते रहिए
सुशील मिश्रा( क्षितिज राज )

Loading...