Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Jun 2023 · 1 min read

फिर आयेंगे दोस्तों

जाना इस दुनिया से सबको हम भी जाएंगे
काल यार और प्यार की यादें बस छोड़कर जाएंगे पता नहीं ये जीवन का अब कहां खेल कर जाएंगे खुम्मारी का लोटा थामे अपने आप थम जाएंगे

कुछ भी कह दो कुछ भी कर दो एक दिन तो हम जाएंगे
समेट पोटली अपने कर्मों की शून्य हस्त चले जाएंगे यश जिस का वैभव बनेगा वो चिरस्थाई हो जाएंगे अंधकार की वो दुनिया में वसु प्रकाशमय कर जाएंगे

पता नहीं न आज का कल का फिर भी शुद्ध जीयेगे हम
तमता की इस नगरी से यारों लड़कर ही जिएंगे हम
वो मानव ही मानव क्या है जो हार गया अपनों से ही खुली स्वतंत्रता आजाद घूमती यह उसके कर्मों से ही

यादों की बारात बनाकर फिर हमको तो जाना है
याद ना आए दुनिया को हम बस मेरा यह कहना है खुशबू बात स्वतंत्रता जैसी हमको फैला ही जाना है आए हैं जाएंगे फिर से आएंगे यह साबित कर जाना है

पता नहीं ये मंथन कैसा ये विचार कहां से आये
फिर भी सच है यारों आये हैं और फिर जाये……

सद्कवि

*******प्रेम दास वसु सुरेखा********

Loading...