Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 May 2023 · 1 min read

उद् 🌷गार इक प्यार का

प्रेम ममता प्यार स्नेह
प्रकृति प्यार परिमाण
मिट्टी मिट्टी में प्यार
प्राणी को प्राणी से
पशु पक्षी जीव जंतु
जीव निर्जीव सब में
प्यार का बंधन जो
अव्यक्त प्यार दर्शाता
चेतन प्राणी मानव मात्र
इनकी युगल जोड़ी से
चलती है सृष्टि संसार।
फागुन की फाग
सावन की फुहार
नदी की उफान
सागर की तूफान
पवन की शोर
बादल की बदली
भादो बाढ भयानक
झरना और जलप्रपात
गन्धर्व प्रेम स्वप्न लक्षण
उद्गार रूप प्यार का
सौंदर्य की पराकाष्ठा
वसुंधरा का ये लाल
करता सबको निहाल
इन प्रेमी की जोड़ी से
बनती अमिट कहानी
प्रेम प्यार की इक धुरी
टिकी सृष्टि का संसार
प्यार स्नेह की फूलों सी
सुगंध खुशबू मधु मिठास
उद्गार प्यार निशानी
नील गगन के भ्रमर ये
भ्रमण प्यार परिमाण
प्रेम उद् गार जताते
प्रेरणा एक छोड़ जाते ॥
❤️❤️🌷💐🌹

तारकेश्वर प्रसाद तरुण

Loading...