Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 May 2023 · 1 min read

रण

सोदा जब गुरू करते है तब बडे विध्वंस होते है
क्या कर्ण क्या अर्जुन सब रण में होते है
गुरू दॖोण उस दक्षिणा का दण्ड रण में पाते है
दॖूपद के पुत्र के हाथो अपना शीश कटाते है
दॖूपद के पुत्र के हाथो अपना शीश कटाते है

भरी सभा में चीर किसी स्त्री का खींचा जब जाता है
सच कहता हूँ उस सभा का नाश तभी हो जाता है
नीर भरे नयनो में विलाप जब होता है
श्रापित हो जाते है सब जीवित होते हुए मर जाते है
श्रापित हो जाते है सब जीवित होते हुए मर जाते है

धर्म क्या अधर्म क्या सब कलंकित होते है
पाप क्या पुण्य क्या सब अपना स्व खोते है
रोता है सकल जग जब रण होता है
भारत के भारत में ही महाभारत होता है
भारत के भारत में ही महाभारत होता है

सुशील मिश्रा (क्षितिज राज)

Loading...