Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Dec 2022 · 1 min read

नाम में क्या रखा है

नाम में क्या रक्खा है!

क्या जाता है
नाम कुछ भी रख लो
राम, कृष्ण, सीता, राधा
मीरा, बुद्ध, कबीर, तुलसी
नाम में क्या रक्खा है….?
हां…..!!!
नाम ही तो रह जाता है….!!!!

इस नाम के भी
बड़े नाम हैं…..
ईमानदार, कर्मवीर, दानवीर
यशवीर, ज्ञानी, परमज्ञानी
नेता, अभिनेता, जननेता
नाम में क्या रक्खा है….
सब यहीं रह जाता है।।

नाम तो उनके भी हैं
जो कोई लेना नहीं चाहता
बचता है अपने आप से
असत्य की चांदनी वर्क
ओढती है लिहाफ ढक कर
उनको क्या कहोगे….

जिनका कोई नाम नहीं…..
अहंकारी, दुष्कर्मी, बलात्कारी
पीड़ा, पीड़ित, अभागी, दासी
नाम उनका भी चलता है….

अतीत के पन्नों पर…..!!!
मुन्नी, मुनिया, गुड़िया…
बेबस, उदास, उदासी
नाम में क्या रक्खा है….
सच……!!!!
नाम में क्या रक्खा है…..

आज कोई….कल….कल…कल ?
संज्ञा हो या सर्वनाम….
क्या फर्क पड़ता है….!!

-सूर्यकांत

Loading...