Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Nov 2022 · 1 min read

इतना मत चाहो

इतना मत चाहो के
प्यार जंजीर बन जाए
इतना मत चाहो के
प्यार लकीर बन जाए

जंजीर बना प्यार तो
जकड़ जायेगा
लकीर बना प्यार तो
अकड़ जायेगा

दोनों ही हालात में
प्यार प्यार नहीं रहेगा
न मैं रहूंगा न तुम
वर्जनाएं टूट जाएंगी।
वैसे भी अब टूटने को
बचा ही क्या है…..
मूल्य/ मर्यादा/ मान
सम्मान/ समाज
सभी तो स्तंभित हैं
कंपित है/ अचंभित हैं।

पीढियों का अंतर निरंतर
देख रहे हैं…
दर्पण चटक रहे हैं
चेहरे उलझ रहे हैं।
और…..!
प्यार…..!!
सिर्फ शब्द रह गया है
प्रवाह में नदी के….
बह गया है ।
अपने में खो गया है।।

जंजीर और लकीर
माना के उपमा हैं….
पर तेरे-मेरे दिल की
यही तो प्रिये उपमा है।

पैर बंधे हुए हैं….
जुबां सिली हुई
आंखें स्थिर….
दिल में कुछ और
जुबां पर कुछ और

यही विवशता है
यही लक्ष्मण रेखा
त्रेता में भी उल्लंघन
कलियुग में भी उल्लंघन।।

सूर्यकांत

Loading...