Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Aug 2022 · 1 min read

*मेरे वश की बात नहीं (गीतिका)*

मेरे वश की बात नहीं (गीतिका)
—————————————————
1
संतों को संतई सिखाना, मेरे वश की बात नहीं
सही धर्म का अर्थ बताना, मेरे वश की बात नहीं
2
अंध-भक्ति श्रद्धा है जिनमें,तर्क-विवेक नदारद है
सही मार्ग पर उन्हें चलाना, मेरे वश की बात नहीं
3
बिगड़ा है माहौल विश्व का,केवल मजहब के कारण
निराकरण इसका कर पाना,मेरे वश की बात नहीं
4
सेवा संयम और सादगी मितव्ययता का सिक्का
झूठे गुरुओं में चलवाना, मेरे वश की बात नहीं
5
वातावरण प्रदू‌षित है अब, बंदूकों की गोली से
यहाँ अहिंसा लेकर आना, मेरे वश की बात नहीं
——————————————————
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा
रामपुर उत्तर प्रदेश
मोबाइल 99976 15451

Loading...