Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Jul 2022 · 1 min read

#धरती के भगवान#

करें जो सेवा धरती पर ,
सबकी निस्वार्थ भाव से।
भरा है त्याग ,संयम , प्रेम
और सद्भाव उसके मन में।

वो ईश्वर तो नहीं फिर भी,
ईश्वर के सम कहलाता है।
है वो साधारण सा मानव,
वो चिकित्सक कहलाता है।

कर्मों से ऊंचा है सबसे
भरी है मानवता उसमें
अपनी इन्ही गुणों से वो
श्रेष्ठ मानव कहलाता है

रूबी चेतन शुक्ला
अलीगंज
लखनऊ

Loading...