Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Jun 2022 · 1 min read

पिता है तो परिवार है

पिता है तो लगता परिवार है।
वरना दुनिया में सब बेकार है।।

पिता है तो सोने में सुहागा है।
वरना सारा परिवार अभागा है।।

पिता परिवार की धन दौलत है।
घर में सब कुछ उसकी बदौलत है।।

पिता परिवार की रीड की हड्डी है।
जैसे शरीर में पीठ वाली हड्डी है।।

पिता बाहर गर्मी में जब जलता है।
तब कही घर का चूल्हा जलता है।।

पिता है तो सारे खिलोने अपने है।
पिता नही है तो ये कोरे सपने है।।

पिता है तो घर में सब सुविधाए है।
पिता नही घर में सब दुविधाए है।।

पिता है तो घर की सजावट है।
बाकी सब तो घर की बनावट है।।

पिता के संचालन से घर चलता है।
वरना घर दुविधा में ही फंसता है।।

पिता है तो परिवार की छत व दीवार है।
वही तो परिवार का असली चौकीदार है।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...