Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 May 2022 · 1 min read

दोहावली

************* दोहावली *************
**********************************

भार्या बोली जोर से,सुनो तनिक भरतार।
कुछ कटी कुछ है बची,सम्मान करो सरदार।।

भूख भी सहन कर सकूं,सहन करूँ मैं प्यास।
अपमान सहूँ अब नहीं,हाथ जोड़ अरदास।।

माँ – बापू की लाडली, घर मे सब की जान।
झाड़ू -पौचा निगल गया,अर्जित अर्जन ज्ञान।।

मनसीरत नादान है , समझो दे कर ध्यान।
तरकश खाली तीर से,क्या करेगा कमान।।
***********************************
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

Loading...