Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Apr 2022 · 1 min read

दोहावली (माँ दुर्गा नवरात्रि महाशक्ति)

दोहावली
🙏🚩(माँ दुर्गा नवरात्रि महाशक्ति)🚩🙏
****************************
1.
रूप सलोना मातु का, ममता बसे अपार
माँ दुर्गा भय नाशिनी, हो कर शेर सवार।।

2.
चरण शरण माँ आपकी,हृदय धरूं नित ध्यान।
ममता भर भर ही मिले, मिले अभय वरदान।

3.
दुख हरणी सुख दायिनी, हे जग पालनहार।
नौ दिन अर्चन पूजना , भक्तों का उद्धार।।

4.
सुमिरन माँ का नित करो, गाओ नित गुणगान।
भवसागर से तारती, मिलता है वरदान।।

5.
पावन मन की भावना, कर्म करें सब नेक।
जीवन सुखमय ही बने, पायें बुद्धि विवेक।।

6.
माता पूजन जो करे, रोली चंदन धूप।
सकल ज्ञान की लौ जले, मिटे हिय अंध कूप।।

7.
भक्ति शक्ति मम दीजिये, जीवन ध्येय महान।
शील सादगी ही रहे, छोड़ मिथ्याभिमान।।

8.
मातु सौभाग्य दायिनी,परम ज्ञान भण्डार।
साधक नदिया पावनी ,जीवन अमृत धार।।

9.
नवम दिवस का पर्व है, नवरात्रि में प्रियवार।
घर घर दुर्गा शारदे, जन जन का उपकार।।
🚩🚩

शीला सिंह बिलासपुर हिमाचल प्रदेश 🙏

Loading...