Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Mar 2022 · 1 min read

शायद ये सांसे सिसक रही है

शायद ये सांसे सिसक रही है
**********************
शायद ये सांसे सिसक रही हैं।
प्रियतम के लिए भटक रही हैं।।

प्रियतम अभी तक आए नही।
माथे की बिंदिया चटक रही है।।

हो न जाय कोई अब अनहोनी।
ये बात दिल में खटक रही है।।

मेरे सुहाग को कोई है खतरा।
ये मेरी चूड़ियां चटक रही है।।

आ जाए मेरे प्रियतम जल्दी।
जिनके जिंदगी निकट रही है।।

चल रही है मेरी अंतिम सांसे।
इसलिए गंगाजल सटक रही हैं।।

क्यो न आई मृत्यु अभी तक।
प्रीतम के लिए ये अटक रही है।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...