Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Feb 2022 · 1 min read

मनुष्यत्व

मनुष्य देह प्रदान कर दी
असीम अनुकम्पा तुम्हारी
दया कर मनुष्यत्व भी दो
अन्यथा देह बोझ हमारी

पशुत्व पशु मे उचित पर
मनुष्य मे मनुष्यत्व नही
बुद्धि विवेक विचारशक्ति
क्यों उचित व्यवहार नही

दया-प्रेम संवेदनशीलता
रिश्ते- नाते तार हो रहे
धार पशुत्व होता पशुवत
हितैषी सब बेजार हो रहे

मान-सम्मान उचित आदर
न कर अनादर करने लगे
माता-पिता गुरू जन सखा
पद गरिमा खाक करने लगे

बुराई रूझान अच्छाई नही
धैर्य हीन शीघ्रता मे बह रहे
छलांग लगा पाने की जिद
गर्त मे जीवन व्यर्थ कर रहे

दो हमे सदबुद्धि रचयिता
मन-बुद्धि सब वश मे रहे
सद्कर्म करें हित हो सबका
मनुष्य रहें, मनुष्यत्व रहे।

स्वरचित मौलिक
सर्वाधिकार सुरक्षित
अश्वनी कुमार जायसवाल कानपुर

प्रतियोगिता प्रतिभागी

Loading...